Sunday, May 19, 2024
उत्तराखंड

अंजू को आप ने सौंपी महिला मोर्चा की कमान

हरिद्वार,

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों से पहले महिलाओं को साधना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से अंजू सिंघानिया को महिला मोर्चा की अध्यक्ष नामित किया गया है, जल्दी ही जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अन्य अध्यक्षों की भी नियुक्ति की जायेगी। महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनने पर क्षेत्रवासियों की ओर से अंजू देवी का रविवार का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी वर्गों का समुचित सम्मान करती है। महिला मोर्चा को ओर ज्यादा सशक्त बनाने की दिशा में नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया जा रहा है। हरिद्वार ग्रामीण में अंजू देवी के अधयक्ष ऐसे महिला मोर्चा और ज्यादा मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीति में समुचित सम्मान और सशक्त बनाने के लिए आम आदमी पार्टी हमेशा कार्य करती रही है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार पर उन्होंने महिलाओं की उपेक्षा करने और उनके हित में प्रभावी कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है इस दिशा में महिला मोर्चा को सशक्त बनाना बड़ी पहल है। वर्ष 2024 में उत्तराखंड राज्य में आम आदमी पार्टी कम से कम दो सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस दौरान सगठन मंत्री खलिद हसन, नीलम देवी, बबली देवी, सविता, किरण, खलील राणा राव, शमशाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *