आनंदवन में बताया जाएगा वनों का महत्व
देहरादून। उत्तराखंड के भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की पत्नियों और महिला अधिकारियों की कस्तूरी संस्था ने द्वितीय वर्षगांठ आनंदवन में मनाई। संस्था पर्यावरण एवं सामाजिक विषयों पर जागरूक करती आ रही है। आनंदवन को कस्तूरी संस्था ने विभिन्न तरह के संकेतक भेंट किए गए। इन संकेतक के माध्यम से पर्यटकों को पर्यावरण और वनों के महत्व के बारे में जागरूक करने के संदेश दिए गए हैं। इस अवसर पर अनीता सिंघल, नीना ग्रेवाल, शिवानी पटनायक, नीलम मोहन, सुनीता सुहाग, रिचा पांडे, अलका गुप्ता, प्रणीति सुबुद्धि, शिमना मनोज, स्नेहा मानसिंह, स्निग्धा पात्रो, सुजाना रसीली, गीता सिंह, रितु मणि त्रिपाठी, दीप्ति पांडे आदि मौजूद रहे।