Tuesday, May 7, 2024
उत्तराखंड

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

रुड़की। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। तहरीर आने पर मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने की बात कही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का खटका गांव निवासी बिजेंद्र बहादराबाद स्थित एक कंपनी में काम करता था। बहादराबाद में ही वह मकान लेकर रह रहा था। रविवार को छुट्टी के दिन वह अपने मूल गांव आया था। रविवार शाम जब वह बाइक से बहादराबाद जाने के लिए निकला था तो गांव से कुछ दूरी पर ही एक अज्ञात वाहन ने बिजेंद्र को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया था। जब तक घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा। जिस वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी है। उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *