Friday, May 17, 2024
उत्तराखंड

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित

विकासनगर। पछुवादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी जैसा नेतृत्वकर्ता देश को दूसरा नहीं मिल पाया है। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से तिलक भवन में श्रद्धांजलि दी गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी में कठिन निर्णय लेने की क्षमता थी। विश्व मानचित्र पर बांग्लादेश देश का उदय कर उन्होंने पाकिस्तान का भूगोल बदलकर रख दिया था। देश के अंदर बैंकों का राष्ट्रीयकरण करना, प्रीवी पर्स को समाप्त करना उनके कठिन निर्णयों में शामिल हैं। दूसरी ओर हरबर्टपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सनातन धर्मशाला में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई। मुख्य वक्ता पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात ने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत सामरिक शक्ति के तौर पर उभरा। इसके साथ ही उन्होंने महिला उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। पंजाब में आतंकवाद का अंत करने के लिए राजनैतिक इच्छाशक्ति का परिचय दिया। अंत में देश के लिए ही अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय किशोर, ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर पाल, राजेश सिंघल, पम्मी देवी, दिनेश सिंह, पिंकी रावत, रजत, डेविड आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *