नूतन की माँ शोभना सीता की भूमिका में घर-घर पूजी जाती थीं
नूतन अपने समय की टॉप एक्ट्रेस थीं। उनकी एक मुस्कान के लाखों करोड़ों दीवाने थे। इस फोटो में मुस्कराती हुई नूतन के साथ एक और हसीना बैठी है। इस बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस की लोकप्रियता नूतन से कुछ कम नहीं थी। यह एक्ट्रेस अपने समय की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी है। एक समय इसकी खूबसूरती और सादगी पर लाखों करोड़ों फैंस दिल हार जाते थे। इस एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्में दी, हालांकि इसे सीता के रोल में खूब पसंद किया गया। सीता के रोल में यह घर घर पूजी गई, यही नहीं इसकी फोटो कैलेंडर में भी सीता के रुप में खूब छपी। इस एक्ट्रेस की बेटियां, दामाद, नाती दृपोते भी बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स हैं। यह बीते जमाने की लोकप्रिय अभिनेत्री शोभना समर्थ हैं। वह फोटो में अपनी बेटी नूतन के साथ नजर आ रही हैं। शोभना समर्थ का जन्म 17 नवंबर 1916 में हुआ था। ‘भरत मिलाप, ‘राम राज्य जैसी फिल्मों में सीता के रोल के लिए वह इतनी मशहूर थीं कि कैलेंडर पर माता सीता के रुप में उनकी फोटो छपती थी। पर्दे पर जब वह आती तो लोग श्रद्धा में फूल बरसाने लगते थे।