Friday, May 17, 2024
होमसमाचार

तंजानिया की विक्टोरिया झील में अभी तक 15 लोगों को बचाया गया

तंजानिया की विक्टोरिया झील में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव दल ने अब तक 15 लोगों को बचाया है, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि प्रेसिजन एयर फ्लाइट में कितने यात्री सवार थे या कोई मौत हुई है या नहीं। मिली जानकारी के मुताबिक, तंजानिया के कागेरा क्षेत्र में बुकोबा में विक्टोरिया झील में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बचाव के प्रयास जारी हैं। विमान प्रिसिजन एयर का है। झील में कई लोगों के डूबे होने की बात सामने आई है। विमान के झीले में डूबे होने की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। क्षेत्रीय पुलिस कमांडर विलियम म्वामपाघले ने बुकोबा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, एक प्रेसिजन एयर विमान में दुर्घटना हुई है, जो हवाई अड्डे से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पानी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।श् विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वित्तीय राजधानी दार एस सलाम से झील के किनारे शहर के लिए उड़ान में लगभग 49 लोग सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *