Monday, May 20, 2024
परिचयप्रमोशनबुक्स

प्रियंका ही नहीं उनके विदेशी बाडीगार्ड भी चर्चा में

हाल ही में बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा की घर वापसी हुई है। 3 साल बाद प्रियंका भारत आई हैं। 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका अमेरिका में ही रह रही थीं। प्रियंका जब से भारत आई हैं, लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि प्रियंका से ज्यादा इन दिनों विदेश से आए उनके बॉडीगार्ड चर्चा में बने हुए हैं। प्रियंका के बॉडीगार्ड के तेवर को देख लोग उसे सुपरस्टार तक कहने लगे हैं। गौरतलब है कि फिलहाल एक्ट्रेस मुंबई में अपना टाइम स्पेंड कर रही हैं। अमेरिका से उनका एक बॉडीगार्ड भी साथ आया है, जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब प्रियंका चोपड़ा मुंबई के ताज होटल पहुंची थीं तो उनके साथ उनका बॉडीगार्ड भी मौजूद था। प्रियंका को देखकर जब फैन्स और एक्साइटेड हो गए और देसी गर्ल के करीब आ गए तो उनके बॉडीगार्ड ने हाथ दिखाकर सभी को रोक लिया। बीते दिनों प्रियंका का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे ताज होटल के अंदर नजर आ रही थीं। इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर करते हुए लिखा था, प्रियंका चोपड़ा ताज लैंड में नजर आईं। इस वीडियो में प्रियंका बहुत खूबसूरत लग रही थीं। खास बात यह रही कि सोशल मीडिया यूजर्स ने जितनी तवज्जो प्रियंका को दी, उतने ही लाइमलाइट में उनके बॉडीगार्ड भी रहे। प्रियंका चोपड़ा के बॉडीगार्ड को देख लोग उसकी तुलना हॉलीवुड स्टार से करने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा है, प्रियंका का बॉडीगार्ड रायन रेनोल्ड्स जैसा दिख रहा है। तो वहीं एक अन्य लिखते हैं, प्रियंका बॉडीगार्ड भी अमेरिका से लेकर आई हैं। बता दें, रॉयन रेनोल्ड्स एक मशहूर हॉलीवुड एक्टर हैं, जो डेडपूल के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *