Saturday, May 18, 2024
उत्तराखंड

मेयर ममगाईं ने की नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों संग बैठक

 

ऋषिकेश। नौ नवंबर को नगर निगम प्रशासन ऋषिकेश निकाय का शताब्दी समारोह धूमधाम से मनायेगा। इसमें स्कूलों के बच्चे और कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियां भी होंगी। बुधवार को नगर निगम सभागार में मेयर अनिता ममगाईं ने नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर को ऋषिकेश निकाय का शताब्दी समारोह मनाया जाएगा। नगर निगम प्रांगण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए परिसर को सजाया जाएगा। शताब्दी समारोह का बड़ा आकर्षण रंगारंग कार्यक्रम रहेंगे। इसमें कलाकार गढ़ संस्कृति के साथ भोजपुरी एवं पंजाबी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव में खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। विजेताओं को निगम सम्मानित करेगा। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त राहुल गोयल, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, बंशीधर पोखरियाल, डॉ. सुनील थपलियाल, राजेंद्र पाण्डेय, राजीव लोचन, विमला रावत, मीनाक्षी मैठानी, ममता, अनिता सैनी, हिमांशु गुप्ता, गिरीश चंद्र पांडे, राजीव थपलियाल, कविता ध्यानी, संजय थपलियाल, सीमा कोठियाल, लोकेंद्र सिंह, सुरेंद्र दत्त भट्ट, मनोज द्विवेदी, कमलेश्वर प्रसाद, रजनी सकलानी, संजय पांडे, राहुल रावत, मधुर जखमोला, दीपक बिष्ट, आदित्य डंगवाल, अरविंद कुमार, मनोज गुप्ता, देवेंद्र, किरन बाला, शिव कुमार, संजय थपलियाल, शबाना नरगिस, रश्मि काला, सविता शर्मा, लोकेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *