Sunday, May 19, 2024
समाचार

विदेशी से शादी करने वाली देसी गर्ल ने मनाया करवा चौथ

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को त्योहार बेहद पसंद हैं। विदेश में रहकर भी वह सभी भारतीय त्योहार मनाती हैं। इस साल करवा चौथ का त्योहार भी वह पति के साथ मनाती दिखीं। एक्ट्रेस ने अपने करवा चौथ उत्सव की तस्वीरें शेयर कीं। हाथ में मेंहदी के साथ डिजाइन किए गए दिल के साथ एनजे, पति निक जोनास के शुरुआती अक्षर को उन्होंने लिखवाया था। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की मुलाकात ग्रैंड फैशन इवेंट मेट गाला 2017 में हुई थी, जहां उन्होंने डिजाइनर राल्फ लॉरेन का के लिए रैंप किया था। प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर लंदन में वेकेशन के दौरान निक ने उन्हें प्रोपोज किया था। दोनों ने 2018 में उम्मेद भवन पैलेस में शादी की। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने इस साल जनवरी में एक बेटी का स्वागत किया। उन्होंने उसका नाम मालती मैरी चोपड़ा रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *