Sunday, May 19, 2024
होमसमाचार

एशिया में सबसे ज्यादा फालो की जाती हैं उर्वशी

उर्वशी रौतेला ने अपनी ग्लोबल प्रसिद्धि और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड पर अच्छी पकड बनाई है। इंस्टाग्राम पर उनके 60 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एशियाई अभिनेत्री हैं। साथ ही वह विश्व स्तर पर पसंदीदा हस्तियों में से एक है। कम ही लोगों को पता होगा कि एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पोस्ट करने के लिए करोड़ों में चार्ज करती हैं। वह एक पोस्ट के 3.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। उर्वशी ने इस लिस्ट में सलमान खान, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह और एम.एस. धोनी को पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया के युग में कई मशहूर हस्तियां ऑनलाइन उत्पादों को प्रमोट कर के पैसा कमा रही हैं। उर्वशी रौतेला के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। वह विराट कोहली के बाद टॉप सोशल रिच लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उर्वशी एंटरटेनमेंट के मैदान से बाहर कई और रिकॉर्ड तोड़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *