Monday, May 20, 2024
समाचार

पंजाब की ईशा रिखी पर भी इश्क का भूत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह इन दिनों पंजाब की खूबसूरत अभिनेत्री ईशा रिखी के साथ रिलेशनशिप में हैं। बादशाह ने हाल ही में करण जौहर से बात करते हुए खुद को सिंगल बताया था। इसके बाद अब मीडिया में खबर है कि बादशाह ईशा रिखी को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और इन दिनों दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि बादशाह अपनी निजी जिंदगी को लो प्रोफाइल रखना पसंद करते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों करीब 1 साल से रिलेशनशिप में हैं।
बादशाह की पहले ही शादी हो चुकी है। हालांकि उनकी पत्नी के साथ ही विवाद के बाद दोनों अलग हैं। बादशाह की पत्नी जैसमीन अब अलग रहती हैं। साल 2019 में दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आईं थीं। दोनों की एक बेटी भी है। जैसमीन बेटी के साथ लंदन में रहती हैं। वहीं बादशाह दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *