Friday, May 17, 2024
उत्तराखंड

बीजेपी द्वारा चुने गए प्रत्याशी निर्विरोध जीतेंगे 36 सदस्य भारतीय जनता पार्टी के साथ है:महेंद्र भट्ट

देहरादून

2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर भाजपा लगातार ग्राउंड जीरो पर काम कर रही है बूत स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक लगातार अच्छा परफॉर्मेंस कर रही है जिस तरीके से लगातार भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है वह आने वाला 2024 का लोकसभा चुनाव का परिणाम बताएगा आपको बता दे आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता में बीजपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी मौजूद रहे। हरिद्वार, रुड़की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्दलीय विजयी हुए कई क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने भाजपा के ब्लॉक प्रमुख पदों के उम्मीदवारों को समर्थन दिया है। खानपुर ब्लाक प्रमुख के लिए बीजेपी प्रत्याशी नीतीश कुमार का निर्दलीय विजयी हुए 9 क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने बीजेपी का समर्थन किया। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा बीजेपी द्वारा चुने गए प्रत्याशी निर्विरोध जीतेंगे 36 सदस्य भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *