Sunday, May 5, 2024
उत्तराखंड

सरकार की योजना जनता को बताएं

रुड़की। हज हाउस पिरान कलियर के सभागार में भाजपा अल्पसख्यक मोर्चा उत्तराखंड का प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने को कहा। मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शनिवार से शुरू हुआ प्रशिक्षण वर्ग तीन दिन चलेगा। प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन के नेतृत्व में प्रशिक्षण वर्ग शिविर में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ा संगठन है। शिविर में राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओ को अनुशासन, संगठन की कार्यपद्धति, संगठन की रूप रेखा के बारे में बताया गया। संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि भाजपा सामाजिक परिवर्तन वाली पार्टी है। समाज मे परिवर्तन लाना और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है। पार्टी को मंडल, बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स, जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री आदेश सैनी, मुनीश सैनी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष बहरोज आलम, मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी, मंडल अध्यक्ष अल्पसख्यक मोर्चा अजहर प्रधान, शमशाद, तालिब, हाजी मुस्तकीम, जमील, इसरार अल्वी, अकरम, सलमान मलिक, अनीश, तैयब, मोनू राणा, राव काले खां, अब्दुल जब्बार, नाजिम राठी, गुलफाम शेख, सीमा जावेद, राव अमरीन, समीना सिद्दकी, रूबी बेगम, नगमा, गुड़िया खान, शबनम, जावेद, बृजेश सैनी, अर्जुन सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *