Friday, May 17, 2024
उत्तराखंड

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कार्यकर्ताओं के साथ की जिला पंचायत चुनाव पर चर्चा

 

हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने वेद मंदिर आश्रम में जनता की समस्याएं सुनी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिला पंचायत चुनाव पर चर्चा की। कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा की लहर चल रही है और इस बार ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत सदस्य पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी ही विजय होगे और जिला पंचायत में भाजपा का बोर्ड बनना तय है। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के विकास के माडल को देख कर जनता भाजपा के विकास रथ के साथ चलने का मन बना चुकी है। स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता की आवाज को विकास में बदलने का कार्य कर रहे हैं। उत्तराखंड बहुत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ कर देश में अपना एक अलग स्थान बना चुका है। वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के पाँचों विधायक ग्रामीण से आते हैं। पर एक भी विधायक जनता के साथ जुड़ कर नहीं चल रहा है। सभी केवल विधायक बन कर देहरादून बैठे हैं। ग्रामीण जनता अपनी गलती को समझ चुकी है और अब सभी भाजपा के साथ चल रहे हैं। आगामी जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष अपना धरातल तलाशने को मजबूर हो जाएगा। चौधरी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है और भाजपा का जिला पंचायत में बोर्ड बनना तय है। चौधरी ने कहा कि जनता विपक्ष के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है और सब भाजपा के साथ हैं। बैठक में धर्मेंद्र प्रधान, बृजमोहन पोखरियाल, शुभम सैनी, करण सिंह बाबा, रूपेन्द्र चौधरी व सुमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *