करीना लंदन में दोस्तों के साथ कर रहीं मस्ती
करीना कपूर खान इन दिनों लंदन में छुट्टियां बिता रही हैं। करीना अपने मियां सैफ अली खान और बच्चों तैमूर और जेह के साथ पिछले एक हफ्ते से हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं। अब करीना कपूर के साथ करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा और नताशा पूनावाला भी लंदन पहुंच गई हैं। लंदन की शाम को मस्ती करते हुए बी-टाउन की ग्लैमरस गैंग ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं।
करीना कपूर-करिश्मा कपूर की बेस्ट फ्रेंड्स अमृता अरोड़ा और नताशा पूनावाला फैशनेबल और स्टाइलिश अंदाज में लंदन की सड़कों पर मस्ती करते नजर आईं। इन्होंने एक ग्रुप फोटो शेयर किया है। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन करिश्मा कपूर और बेस्टी अमृता-नताशा के साथ आउटिंग की फोटो शेयर कर लिखा है ‘आप हमारे साथ बैठ नहीं सकते। लेकिन आप हमारे साथ खड़े होकर पोज दे सकते हैं क्योंकि ये हमे पसंद है’। वहीं करिश्मा कपूर ने भी एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा ‘कैप्शन की जरूरत नहीं है’। अमृता अरोड़ा ने तस्वीर शेयर कर लिखा ‘सिर्फ हम’।