Friday, May 17, 2024
होमदिल्ली

अगले महीने तक वंदे भारत ट्रेन का अपग्रेडेड वर्जन

नई दिल्ली। ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी खबर यात्रियों को खुश करने वाली है। वर्ष 2019 में लांच की गई दो वंदे भारत ट्रेनों ने अब तक 14 लाख किलोमीटर का सफर तय कर लिया है और अपनी गति से यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन बन गई है। अब अगले माह अगस्त में वंदे भारत का अपग्रेडेड वर्जन लांच होने जा रहा है। इस खबर का ऐलान खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है।दरअसल, रेल मंत्रालय और सरकार का लक्ष्य 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाने का है। इसी कड़ी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है कि वंदे भारत के लिए 2 अपग्रेडेड वर्जन लाए जाएंगे। इसमें से एक वर्जन तो अगले महीने यानी की अगस्त में आ जाएगा जबकि दूसरा अपग्रेडेड वर्जन कुछ समय बाद लांच किया जाएगा। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार चाहती है कि 15 अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनें पटरियों पर दौड़ने लगें। ऐसी स्थिति में अगस्त माह में ट्रेन के दो अपडेटेड वर्जन के बाद हर महीने 5 से 6 वंदे भारत ट्रेन को लाया जाएगा। तेज गति वाली इस ट्रेन से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। आजादी का अमृत महोत्सव यानी स्वतंत्रता के 75 साल होने के उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने पिछले साल 2021 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 75 नई वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने का लक्ष्य रखा था।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गांधीनगर में इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के दो अपग्रेडेड वर्जन आने वाले हैं। सेकेंड अपग्रेडेड वर्जन अगस्त 2022 तक पटरी पर आ जाएगा। जबकि तीसरा अपग्रेडेड वर्जन आने में अभी समय लगेगा। फिलहाल ट्रेन का सस्पेंशन मेटल का बना है। वंदे भारत-2 में एयर स्प्रिंग लगाए जाएंगे। एयर स्प्रिंग से ट्रेन का सफर बहुत अच्छा हो जाएगा। रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत के अपग्रेडेड वर्जन मौजूदा ट्रेन से भी ज्यादा एडवांस होंगे। अभी पटरियों पर दौड़ रही वंदे भारत की अधिकतम रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा है। इसके दूसरे अपग्रेडेड वर्जन की अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा और तीसरा अपग्रेडेड वर्जन 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगा। ये दोनों ट्रेन जिस भी रूट पर चलेंगी, वहां का सफर काफी कम समय तय किया जा सकेगा। दरअसल, रेल मंत्रालय की मंशा आने वाले समय में इंटरसिटी, शताब्दी और जन शताब्दी ट्रेनों को रिप्लेस कर संबंधित रूट पर वंदे भारत को शुरू करने की है। रेल मंत्री ने बताया कि नई वंदे भारत कई कई लग्जरी सुविधाओं से युक्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *