Saturday, May 4, 2024
होमसमाचार

अक्षरा सिंह ने झेली हैं बहुत उलझनें

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी बुलंद आवाज और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उन्हें इंडस्ट्री का फैशन आइकन भी कहा जाता है। वो अपने फैशन के साथ-साथ बुलंद आवाज और बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। अपनी बातों को बखूबी लोगों के सामने रखती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। एक बार उन्होंने बताया था कि उनकी जिंदगी में ऐसा दौर भी आया था जब वो अकेली पड़ गई थीं और खुद को खत्म करने तक का मन बना चुकी थीं। इस बीच उनका सपोर्ट सिस्टम उनका परिवार बना था। पवन सिंह के साथ कॉन्ट्रोवर्सी के समय को अक्षरा सिंह अपनी जिंदगी का सबसे बुरा दौर मानती हैं। उन्होंने बल्कि भगवान से अन्य लड़कियों के लिए प्रार्थना की कि किसी भी लड़की को ऐसा ना झेलना पड़े। एक्ट्रेस उस समय को बहुत ही गंदा समय मानती हैं। आलम ये था कि वो दिमागी रूप से खुद को खत्म मानने लगी थीं। अक्षरा सिंह ने कहा था कि कोई रास्ता नहीं था, कोई सहारा नहीं था, बैकअप नहीं था, जब सारे रास्ते बंद हो जाते हैं तो भगवान के कहे रास्ते पर चलना समझ में आता है। इस समय केवल परिवार और भगवान ने ही उनका साथ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *