Sunday, May 19, 2024
समाचारप्रदेश की खबरेंप्रमोशनहोम

स्वरा भास्कर को जान से मारने की धमकी

 

स्वरा भास्कर को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को एक लेटर के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। अभिनेत्री की शिकायत पर वर्सोवा थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

स्वरा भास्कर अकसर ही सामाजिक और राजनैतिक मुद्दों पर अपने बेबाक बोल के लिए जानी जाती हैं। धमकी भरे लेटर को स्वरा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इस ट्वीट में उन्होंने अपने पते पर भेजे गए एक लेटर की फोटो डाली और लिखा, देश के नौजवान तो खैर सड़कों पर नौकरी की मांग कर रहे हैं, पर एक प्रजाति महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी सब सहेगी।। बस ऐतिहासिक सच और तथ्य नहीं सहेगी! इतना रोष लेकिन नम्बर रेवारी में बैठे किसी चाचा का डाला है भाई ने। मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने कहा कि पत्र अभिनेत्री के वर्सोवा स्थित आवास पर भेजा गया था। एक अधिकारी ने बताया कि पत्र मिलने के बाद स्वरा भास्कर ने दो दिन पहले वर्सोवा पुलिस थाने में संपर्क किया और अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *