Wednesday, May 15, 2024
उत्तराखंड

भाजपाई 75 घंटे जनता के बीच जाकर करेंगे जनसंपर्क: मदन

 

काशीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित एक पखवाड़ा आठ साल के कार्यकाल को लेकर प्रदेश में मनाया जा रहा है। इसमें 75 घंटे जनता से जनसंपर्क कर भारत सरकार की योजनाओं को बताया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक मंगलवार को हल्द्वानी में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जाते समय बाजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि पखवाड़े के अंर्तगत भारत सरकार के दो मंत्री अजय भट्ट, डॉ। जितेंद्र प्रसाद भी मौजूद रहेंगे। इस पखवाड़े में कोई भी पदाधिकारी किसी भी स्तर का जनप्रतिनिधि हो कहा गया है कि 75 घंटे जनता के बीच जाकर जनसंपर्क करें। पूरे पखवाड़े में भाजपा के सभी मोर्चे से उन वर्गों के बीच क्या काम आठ साल में किये हैं यह बताया जाएगा। कहा कि आठ वर्ष में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश के अंदर उन्नति, प्रगति समेत सभी क्षेत्र में विकास के कार्य किए व दुनिया में भी विदेश नीति को लेकर जिस प्रकार का कार्य हुआ है उसे दुनिया भलीभांति जानती है। राज्य की बात करते हैं तो राज्य के अंदर मोदी के मार्गदर्शन में विकास की जो मजबूत आधारशिला रखी है, उसे जनता महसूस कर रही है। गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ग्ध कराना दुनिया का सबसे बड़ा अभियान होगा। जो कोविड काल से शुरू होकर आज तक जारी है। आवास योजना के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों 3.50 करोड से ज्यादा मकान उपलब्ध कराए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगभग 11। 50 लाख शौचालय बनाए गए हैं। आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में सभी लोगों के लिए इलाज फ्री किया है। यहां पूर्व सांसद बलराज पासी, मेयर ऊषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, मोहन बिष्ट, गुरविंदर सिंह चंडोक, मनवीर चौहान, डॉ। गिरीश तिवारी, रजत सिद्धू आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *