Tuesday, May 14, 2024
उत्तराखंड

कांग्रेसियों ने किया अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर निकिता, कोमल सहित 8 खिलाड़ियों का सम्मान

पिथौरागढ़। कांग्रेसियों ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर निकिता चंद, स्वर्ण पदक विजेता कोमल नगरकोटी सहित जिले के 8 खिलाड़ियों व उनके कोच को सम्मानित किया। विधायक मयूख महर ने सभी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कहा जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीमांत के साथ पर्वतीय प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में विधायक मयूख महर की अध्यक्षता में सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान विधायक महर ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर दो बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली निकिता चंद, प्रदेश में सब जूनियर बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली कोमल नगरकोटी, कोमल लोहिया, कंचन कोरंगा, नेहा वल्दिया, कुसुम के साथ ही बालक वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले सक्षम चंद एवं अंशु बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर व पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके कोच विजेंद्र मल, कै. देवी चंद, सुनीता मेहता, अर्जुन सिंह, पुष्कर सिंह का भी सम्मान किया। कहा सभी खिलाड़ियों ने सीमांत का गौरव बढ़ाया है। अन्य युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। विधायक ने कहा युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए हर वर्ष खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।
ये रहे शामिल- कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, युकां जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, नारायण कोहली, शिवम पंत, होशियार लुंठी, राजेश शर्मा, प्रदीप महर, भुवन जोशी, विक्रम लुंठी, शंकर लाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *