Saturday, May 4, 2024
राष्ट्रीयसमाचार

यूक्रेन के हमले से रूस के तेल डिपो तबाह

मॉस्को। रूस-यूक्रेन जंग को 2 महीने से ज्यादा वक्त हो रहा है, लेकिन जंग खत्म होने की जगह बढ़ती जा रही है। इसी बीच यूक्रेन ने रूस के ब्रियांस्क शहर में हमला किया। यूक्रेनी सैनिकों ने मिसाइलें दागी हैं, जिसमें एक ऑयल डिपो तबाह हो गया। लपटों और धुएं के गुबार को देखकर आग की भीषणता का अंदाजा लगाया जा सकता है। धमाके के बाद उठी आग की लपटें किसी ज्वालामुखी से कम नहीं लग रहीं थीं।
रूस के ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 25 अप्रैल को लगी आग से ब्रियांस्क में डीजल ईंधन वाले एक डिपो को नुकसान पहुंचा है।अधिकारी इस घटना से उत्पन्न चीजों को देख रहे हैं। ऊर्जा मंत्रालय ने कहा है कि देश के पश्चिमी हिस्से में एक तेल डिपो में भीषण आग लगने की घटना के कारण ईंधन की कोई कमी नहीं होगी। मंत्रालय के मुताबिक, उपभोक्ताओं को ईंधन की आपूर्ति बाधित नहीं हुई है और इस क्षेत्र में 15 दिन के लिए पर्याप्त डीजल ईंधन है। इस तेल डिपो का स्वामित्व सरकारी कंपनी ट्रांसनेफ्ट की सहायक कंपनी ट्रांसनेफ्ट-ड्रूजबा के पास है, जो यूरोप में कच्चा तेल ले जाने वाली ड्रूजबा (मैत्री) पाइपलाइन का संचालन करती है। ड्रूजबा पाइपलाइन 5500 किलोमीटर तक फैली हुई है। ये साइबेरिया, उरल्स और कैस्पियन सागर में कई यूरोपीय संघ के देशों के माध्यम से कच्चा तेल भेजती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *