Monday, May 13, 2024
हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में मास्क पहनना अनिवार्य

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मास्क पहनने पर सरकार सख्ती करेगी। देश के अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार इस दिशा में कदम उठाएगी। हालांकि प्रदेश में अभी स्थिति सामान्य है व यहां कोविड का नया वैरिएंट नहीं पहुंचा है। लेकिन फिर भी प्रदेश सरकार सतर्क है। सरकार इस दिशा में जल्द ही आदेश जारी करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस संबंध में स्थिति स्पष्ट कर दी है। सीएम ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों पर सरकार की पूरी नजर है। सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य किया है। सरकार इसे लेकर सख्ती भी करेगी। अभी पुलिस व प्रशासन मास्क पहनने को लेकर सख्ती नहीं कर रहे हैं। लेकिन जल्द ही सख्ती की नौबत आ सकती है, सीएम ने यह स्पष्ट कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *