Sunday, May 19, 2024
दिल्ली

ये रिश्ता क्या कहलाता है की मोहिना बनीं माँ

मोहिना कुमारी सिंह और उनके पति सुयश रावत पहली बार मम्मी-पापा बने हैं। दर्शक उन्हें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में खास भूमिका निभाने के लिए जानते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोहिना ने एक बेटे को जन्म दिया है। कपल ने चीजों को सीक्रेट रखने की कोशिश की। मोहिना ने 16 फरवरी 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। मोहिना ने अपने पति सुयश के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। कैप्शन में उन्होंने अपनी नई जर्नी का जिक्र किया और लिखा था, ‘एक नई जर्नी की शुरुआत की। सभी के साथ खुशखबरी शेयर कर रही हूं।’
एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देती रही थीं। यहां तक कि उन्होंने एक वर्चुअल गोद भराई का सेलिब्रेशन भी किया था, लेकिन बच्चे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। उन्होंने पति के साथ इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। मोहिना ‘डांस इंडिया डांस’ में दिखाई दी थीं और बाद में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘डेढ़ इश्किया’, ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी कई फिल्मों के लिए असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर रेमो डिसूजा के साथ जुड़ी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *