Monday, May 20, 2024
उत्तर प्रदेश

लखनऊ मे भाजपा दफ्तर के सामने आत्मदाह का प्रयास

 

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दफ्तर के बाहर आज एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को पकड़ लिया और उसे आत्मदाह करने से रोक लिया है।

महिला का नाम राम प्यारी बताया जा रहा है, वह लखनऊ के रानीखेड़ा की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि उसके लड़के को पुलिस परेशान कर रही है। महिला ने कहा कि मेरा लड़का निर्दोष है, लेकिन गोसाईगंज पुलिस जबरन उसे जेल भेज रही है। फिलहाल महिला को अस्पताल भेजा गया है।

बताते हैं महिला जब बीजेपी दफ्तर के बाहर पहुंची तो वह केरोसिन से तर-बतर थी। उसको देखते ही पुलिस के जवानों ने तुरंत महिला को पकड़ा और उसे आत्मदाह करने से रोक लिया। इस दौरान महिला बार-बार गोसाईगंज पुलिस पर आरोप लगाती रही। इसके साथ ही महिला ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है।

महिला ने बीजेपी दफ्तर के बाहर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश उस वक्त की, जब अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में बीजेपी दफ्तर से ही वर्चुअली जुड़े हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *