Monday, May 20, 2024
Uncategorized

यूक्रेन पर अब रूस ने छोड़ा राकेट सोयुज

मॉस्को
रूस करीब एक महीने से यूक्रेन पर हमले कर रहा है। इस बीच रूस ने सुपरपावर बमों और रॉकेट का भी इस्तेमाल किया। अब रूस ने अपने रॉकेट सोयुज-2.1ए को अंतरिक्ष में छोड़ा है। इस पर भी ‘जेड’ लिखा हुआ है। अंग्रेजी वर्णमाला का यह अक्षर रूस के लिए खास महत्व रखता है। यूक्रेन भेजे गए कई रूसी सैन्य वाहनों पर भी ‘जेड’ लिखा हुआ है।
सोयुज-2.1ए को बुधवार को आर्कान्जेस्क ओब्लास्ट के मिर्नी में प्लेसेत्स्क कॉस्मोड्रोम से छोड़ा गया। जेड अक्षर यूक्रेन में रूसी कार्रवाई के समर्थन की पहचान बन चुका है। सबसे पहले यह जेड अक्षर यूक्रेन सीमा पर तैनात किए गए रूसी टैंकों व सैन्य ट्रकों पर लिखा देखा गया था। यूक्रेन पर रूस के हमले के समय से ही जेड अक्षर सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस शब्द को प्रतीक के रूप में सबसे पहले यूक्रेन में हमला करने वाली रूसी सेना के टैंकों पर देखा गया। इसके बाद से रूस में यह जेड यूक्रेन पर हमले के समर्थकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है। यह यूक्रेन पर हमले के कट्टर समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने जेड साइन की तुलना नाजी जर्मनी के स्वास्तिक जैसे चिंह से की है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा है कि 1943 में कॉन्कैंप के पास साक्सेनहौसेन एक स्टेशन जेड था जहां नरसंहार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *