Saturday, May 18, 2024
उत्तर प्रदेश

संकुल स्तरीय महारानी लक्ष्मीबाई बालिका आत्मरक्षा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

हमीरपुर

आज मुस्करा विकासखंड में संकुल मसगांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय महेरा में न्याय पंचायत स्तरीय महारानी लक्ष्मीबाई बालिका आत्मरक्षा प्रतियोगिता मुझ में है दम, नहीं किसी से कम, बालिका एवं महिला सशक्तिकरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अरविंद कुमार मौर्या सब इंस्पेक्टर हिमानी, दुबे छोटे लाल यादव एवं सुखदेव अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति, मिथिलेश कुमार नोडल संकुल प्रभारी, बाबूराम चक्रवर्ती प्रधानाध्यापक, रामहेतु प्रजापति मिथिलेश कुमारी आदि ने मां सरस्वती एवं महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम रिया अर्चना रंजना रिचा दीप्ति बालिकाओं ने मां सरस्वती की आराधना वंदना प्रस्तुत की। तत्पश्चात भू्रण हत्या के विरोध में बुंदेलखंडी विधा पर स्वेता, राशि, सपना, सोनम, पूजा राशि, शिवानी, सीता बालिकाओं द्वारा स्वयं के साथ बाज के साथ लोकगीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद आत्मरक्षा प्रशिक्षण मुझ में है दम नहीं किसी से कम पर आधारित संकुल के 3 विद्यालयों उच्च प्राथमिक विद्यालय मसगांव, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय खड़ेही लोधन और उच्च प्राथमिक विद्यालय महेरा की तीन तीन बालिकाओं ने आत्मरक्षा की प्रतियोगिता पर आधारित किसी अनजान व्यक्ति से कैसे बचाव किया जाए और कैसे प्रहार किया जाए पर अपने-अपने कौशल दिखाएं जिसे देखकर मुख्य अतिथि एवं शिक्षक गण गणमान्य नागरिक एवं बच्चों ने बहुत ही सराहना की, उमेश कुमार ब्लांक व्यायाम शिक्षक की देखरेख में यह प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। मुख्य अतिथि अरविंद कुमार मौर्य सब इंस्पेक्टर द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों के बारे में जानकारी दें और अपने बालिकाओं के लिए हौसला बनाए रखने आत्मविश्वास को बनाए रखने पर जोड़ दिया अपने आप को कभी कमजोर मत समझो हम आपकी सहायता के लिए है, इसी तरह हिमानी दुबे जो महिला सुरक्षाकर्मी ने बालिकाओं के आत्मसम्मान पर उनके स्वालंबन और स्वाभिमान को बनाए रखने के गुण बताएं। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य ने भी अपने विचार रखे। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ब्लांक व्यायाम शिक्षक एवं अन्य गुरुजनों द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग किए बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया और सभी महिलाओं और बालिकाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बाबूराम चक्रवर्ती द्वारा विद्यालय की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला और कहा यह विद्यालय केवल शिक्षा का ही केंद्र नहीं बल्कि हमारे सभी विद्यार्थियों के लिए भावी भविष्य के लिए जीवन कौशल पर उन्नत शिक्षण का कार्य किया जा रहा है। जिसने विवेक तरीके के आयाम खेलकूद सांस्कृतिक वैज्ञानिक विचार पूर्व पर आधारित लेख और खेल खेल में खेल खेल में शिक्षण कार्य, एवं विविध प्रकार के शैक्षिक उन्नयन की गतिविधियां चलाई जाती रही है। अंत में कहा कि शिक्षा सिंहनी का दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा। शिव शंकर विश्वकर्मा सहायक अध्यापक द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर करन सिंह, लखन सिंह, रामफल राजपूत शिक्षक, सुरेंद्र कुमार पंचायत सहायक के साथ-साथ गांव समाज के गणमान्य नागरिक महिलाएं वह बालक बालिका उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *