Sunday, May 5, 2024
उत्तराखंड

महिला रोग शिविर का आयोजन किया

 

देहरादून। ऑल इंडिया वूमैन कान्फ्रेंस मसूरी शाखा ने कुलड़ी स्थित राधा कृष्ण मंदिर सभागार में महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जिसमें मैक्स अस्पताल की गायनाक्लोजिस्ट डॉक्टर प्रियंका चौहान व फीजियो थेरेपिस्ट डा। सोनिया शाह ने हर उम्र की महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी टिप्स दिए व रोगों के उपचार के साथ ही व्यायाम करने के बारे में विस्तार से बताया। ऑल इंडिया वूमैन कांन्फ्रेंस मसूरी शाखा की अध्यक्ष विजया सब्बरवाल ने शिविर में मैक्स अस्पताल से आये महिला रोग विशेषज्ञ व फीजियो थेरेपिस्ट का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस शिविर में कम उम्र, मध्य उम्र व वरिष्ठ महिलाओं के उनकी उम्र के अनुसार होने वाले रोगो व उसके उपचार के बारे में महिला रोग विशेषज्ञ ने महत्वपूर्ण जानकारी दी वहीं फीजियो थेरेपिस्ट ने उनकों विभिन्न प्रकार के उम्र के हिसाब से व्यायामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर हर उम्र की महिलाओं ने अपनी समस्याओं को चिकित्सकों से शेयर किया व उनके उपचार के बारे में जानकारी दी। मौके पर महिला रोग विशेषज्ञ प्रियंका चौहान ने बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैक्स अस्पताल के सहयोग से यह शिविर लगाया गया है जिसमें ंहर उम्र की महिलाओं के स्वास्थ्य सेे जुड़ी समस्याओं व खानपान के बारे में जानकारी दी गई वहीं उन्होंने गर्भावस्था में किस तरह से रहना खानापीना चाहिए व कौन से व्यायाम करने चाहिए आदि के बारे में जानकारी दी साथ ही उन्होंने पचास साल की उम्र पार कर चुकी महिलाओं को भी विशेष ज्ञानवर्धक जानकारी दी क्यों कि उस उम्र में महिलाओं में कई शारीरिक परिर्वतन होते हैं ऐसी दशा में किस तरह स्वस्थ्य रहना है उसकी जानकारी दी। इस मौके पर संस्था की सचिव रजनी अरोड़ा, कोषाध्यक्ष रमनजीत कौर ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम में रजनी एकांत, भरोसी रावत, अनीता सक्सेना, आभा अग्रवाल, हरजिंदर बडेरा, प्रीत पाल रतन, स्मृति हरि, अनीता पुंडीर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *