Friday, May 17, 2024
उत्तराखंड

पहाड़ी महासभा के सुभाष अध्यक्ष, इंद्र बने महासचिव

 

हरिद्वार। पहाड़ी महासभा का वार्षिक चुनाव रविवार को किया गया। जिसमें सुभाष पुरोहित को अध्यक्ष और इंद्र सिंह रावत को महासचिव, भगवती पंत को कोष सचिव चुना गया। जबकि महिला विंग की अध्यक्ष सरिता पुरोहित व महासचिव मीरा रतूड़ी चुनी गई।

रविवार को कनखल स्थित दादूबाग आश्रम में चुनाव अधिकारी सतीश जोशी, डीएन जुयाल के निर्देशन में हुआ। चुनाव अधिकारियों ने वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया को सभी के समक्ष रखा। पूर्व महासचिव दीपक पांडे ने अध्यक्ष के लिए सुभाष पुरोहित के नाम का प्रस्ताव रखा। भगवती प्रसाद पंत व सरिता पुरोहित ने अनुमोदन किया। महासचिव पद पर अध्यक्ष दिनेश जोशी ने इंदर सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव और एसपी चमोली व पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह नेगी ने अनुमोदन किया। कोष सचिव पद पर भगवती प्रसाद पंत के नाम का प्रस्ताव पूर्व महासचिव मनोज रावत ने रखा। अनुमोदन ललितेन्द्र नाथ व पवन भट्ट ने किया। तीनों पदों पर कोई अन्य नाम न आने के कारण सभी को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इसी तरह महिला विंग की पदाधिकारियों को भी निर्विरोध निर्वाचित किया गया। सभी पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान राकेश बहुखंडी, मनोज गहतोड़ी, टीएस भट्ट, विष्णु दत्त सेमवाल, अनुराग बधानी, आशीष रावत, द्वारिका प्रसाद थपलियाल, डॉ. एमसी काला, तरुण व्यास, भुवनेश पाठक, जसवंत सिंह बिष्ट, डा. सुभाष जोशी, नंदन सिंह रावत, ईश्वरी दत्त मंदोला, पं. विजय कुमार जोशी, दिनेश चंद्र सकलानी, संजय नैथानी, रमेश चंद्र पंत, देव किशन पांडे, पं. भारत भूषण जोशी, पीसी भट्ट, पं. शीषराम शर्मा, डा. हरिनाराण जोशी, आनंद भट्ट, शैलेन्द्र रावत, शैलेन्द्र बहुखण्डी, पवन कुमार भट्ट आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *