Monday, April 29, 2024
समाचारहिमाचल

शिमला: एम्स से स्वास्थ्य लाभ लेकर लौटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, अनाडेल में हुआ जोरदार स्वागत

शिमला। सीने में दर्द उठने के बाद चार दिनों तक दिल्ली एम्स में भर्ती रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंगलवार को शिमला लौट आए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार जयराम ठाकुर अब स्वस्थ हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जामवाल, महापौर सत्या कौंडल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, जिला अध्यक्ष रवि मेहता, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, जितेंद्र भोटका, संजीव कटवाल, रूपा शर्मा ने अनाडेल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वास्थ होकर शिमला आगमन पर स्वागत किया। भाजपा अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उनका कुशलक्षेम जाना।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *