प्रगतिशील क्लब ने मनाया वार्षिकोत्सव
देहरादून। सामाजिक संस्था प्रगतिशील क्लब की ओर से मंगलवार को करनपुर स्थित कार्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। इस अवसर पर 83 वर्षीय सेवानिवृत रेलवे इंटर कॉलेज के रहे प्राचार्य इंदु भूषण कोचगावे को 28वें बसंत श्री सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार ज्ञानेंद्र कुमार ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भारतीय सेना के सेवानिवृत जनरल अश्वनी कुमार बक्शी ने अपने संबोधन में कहा की क्लब की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है। मंच का संचालन संस्था के साहित्यिक सचिव जगदीश बावला ने किया। प्रगतिशील क्लब के अध्यक्ष एके सक्सेना ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। संस्था के महासचिव पीयूष भटनागर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान डॉ। लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, वाणीकांत पंकज, शिव मोहन सिंह, गोपालदत्त चौकियाल, रोहित कोचगवे, रोशन गैरोला, अधिवक्ता नरेंद्र सिंह नेगी, स्वप्निल सिन्हा आदि मौजूद थे।