Sunday, May 19, 2024
उत्तराखंड

मेरी पत्नी-बच्चे हैं, मुझे फोन मत करना कह झाड़ा पल्ला।

देहरादून। गुरुग्राम की रहने वाली एक महिला ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के अधिकारी मनोज कुमार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। गुरुग्राम में दर्ज हुए इस मुकदमे को डालनवाला कोतवाली को ट्रांसफर किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

महिला ने बताया कि उसका अपने पति के साथ 2015 में तलाक हो गया था। उनके दो बच्चे देहरादून में बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते हैं। महिला ने दूसरी शादी के लिए डेटिंग एप पर प्रोफाइल बनाया हुआ था। मनोज कुमार उपाध्याय ने महिला को अपनी डीटेल भेजकर शादी का प्रस्ताव दिया। महिला ने मनोज कुमार से जब सरकारी आइडी मांगी तो पता चला कि वह आबकारी विभाग में अधिकारी पद पर कार्यरत है।

तीन सितंबर 2017 को जब महिला देहरादून आई तो आरोपित उसे मसूरी घुमाने ले गया। वह दो दिन मसूरी में रहे और आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला नोएडा चली गई। मनोज कुमार अक्टूबर व नवंबर 2017 को नोएडा गया और महिला के घर पर रुका। इस दौरान भी आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

2018 के बाद आरोपित ने महिला से दूरी बनानी शुरू कर दी और कहा कि उसके पत्नी और बच्चे हैं, इसलिए आगे से उसे फोन मत करना। महिला की शिकायत पर छह जनवरी 2022 को सुशांत लोक गुरुग्राम हरियाणा में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटनास्थल देहरादून होने के चलते मुकदमा डालनवाला कोतवाली को ट्रांसफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *