Saturday, May 18, 2024
उत्तराखंड

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचायें कार्यकर्ता: कुलदीप

विकासनगर।

पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के चलते उत्तराखंड विकास के मामले में अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर है। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। जिसकी जानकारी कार्यकर्ता जनता तक पहुंचायें। ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें।

सोमवार को पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने विकासनगर विधानसभा के ग्रामीण मंडल में बिन्हार क्षेत्र के पष्टा गांव में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार होने से राज्य को फायदा मिला। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड की विभिन्न योजनाओं को स्वीकृति दी। जिससे आज राज्य विकास की ओर बढ़ता जा रहा है। कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। जिससे आम जनता योजनाओं का लाभ उठा सके। कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता कांग्रेस सहित अन्य दलों के बहकावे में आने वाली नहीं है। प्रदेश की जनता जानती है कि विकास केवल भाजपा की सरकार ही कर सकती है। इस मौके पर विकासनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया, मंडल महामंत्री नरेंद्र तोमर, खजान नेगी, मंडल उपाध्यक्ष मोहित ठाकुर, सुमन सिंह, विनायक नौटियाल, शुभम गर्ग, दिगपाल तोमर, हरपाल तोमर, शिवराज सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *