Friday, April 26, 2024
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह के जन्मदिवस पर बांटे मरीजों को फल

श्रीनगर गढ़वाल

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री, डॉ. हरक सिंह रावत के जन्मदिवस पर श्रीनगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय भर्ती मरीजों को फल वितरित कर डॉ. रावत के लम्बी उम्र की कामना की। भाजपा के वरिष्ठ नेता सूरज घिल्डियाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालय में फल वितरित करते हुए कहा कि प्रदेश के ऊर्जावान मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की बौदलत आज प्रदेश का चहुमंखी विकास हो रहा है। इस मौके पर भाजपा कार्यकताओं ने मरीजों की कुलशक्षेम भी पूछी। इस मौके पर भाजपा नेता सूरज घिल्डियाल, जगदीप रावत, विजय रावत, अनुराग चमोली, ऋषभ नौटियाल, शुभम बिल्जवाल, रोहित रावत, प्रदीप राणा सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *