Sunday, May 5, 2024
उत्तराखंड

श्रद्धा व उल्लास के साथ मनायी गयी महर्षि वाल्मिीकि जयंती

 

हरिद्वार

महर्षि वाल्मिीकि जयंती का पर्व धर्मनगरी में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। महर्षि वाल्मिीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम कनखल स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में किया गया। आश्रम के महंत मानदास महाराज के संयेाजन में वाल्मिीकि रामायण का पाठ, हवन, पूजन व भोग प्रसाद वितरण किया गया तथा देश रक्षक तिराहे से वाल्मिीकि आश्रम तक सुंदर झांकिया व बैण्डबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। महंत मान दास महाराज ने सभी देशवासियों को महर्षि वाल्मिीकि प्रकटोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामायण की रचना कर मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाले महर्षि वाल्मिीकि के विचारों व उनकी शिक्षाओं ने हमेशा समाज को प्रेरित किया है। उनकी शिक्षाओं व उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण कर सभी को देश व समाज के उत्थान के संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र तेश्वर, चमार वाल्मीकि महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष भवर सिंह, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र श्रमिक, वरिष्ठ पदाधिकारी प्रिंसिपल फूल सिंह, डा.राजकुमार गौतम, सरोज पाल सिंह ने आश्रम के पीठाधीश्वर महंत मान दास दास महाराज को शॉल ओढ़ाकर एवं फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान आत्मा राम बेनीवाल, अशोक तेश्वर, वीरेंद्र श्रमिक, मनमोहन द्रविड, पार्षद विनीत जोली, विपिन पेवल, नितिन तेश्वर, सुनील राजोर, राजेश, अशोक कुमार, अनिल चुटेला, नवीन छाछर, संजय पेवल, सतपाल चंचल, घनश्याम पेवल, सुभाष चंद्र, शिवकुमार, जितिन तेश्वर, भीमगोडा वाल्मीकि मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश श्रमिक, बाला देवी, काजल देवी, मोना देवी, मिथलेश गिल, डॉक्टर लक्ष्मी देवी, माइक्रो बायोलॉजिस्ट विशाखा, इंदिरा देवी, जग रोशन देवी, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *