Friday, May 3, 2024
उत्तराखंड

भू-कानून लागे की मांग को लेकर बारिश में भी प्रदर्शन

 

देहरादून। भू-कानून संघर्ष मोर्चा ने गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी भू-कानून लागे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद मोर्चा से जुड़े लोगों ने जमकर नारेबाजी प्रदर्शन किया। हाथ में बैनर-तख्ती लेकर नारेबाजी की। मोर्चा के तहत उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच, उत्तराखंड महिला मंच, अखिल गढ़वाल सभा, युवा शक्ति, कुर्माचंल सभा, सरस्वती विहार वेलफेयर सोसाइटी, देव शक्ति संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे। निर्मला बिष्ट और प्रदीप कुकरेती ने बताया कि प्रदर्शन के जरिए आम जन को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही राज्य सरकार को सचेत कर रहे हैं। 30 अक्तूबर को गांधी पार्क पर व्यापक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें दिल्ली से प्रवासी संगठन भू-कानून संघर्ष समिति के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *