Monday, May 6, 2024
उत्तराखंड

साहित्य कला मंच के साहित्कारों ने कविताओं के माध्यम से बताया हिंदी भाषा का महत्व 

 

 

आरएनएस सोलन

उपमंडल मुख्यालय नालागढ़ में हिंदी दिवस के उपलक्ष में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नालागढ़ साहित्य कला मंच के साहित्यकारों के अलावा बीबीएन क्षेत्र के अनेक समाचार संवाददाताओं ने भाग लिया। विचार गोष्ठी में उपस्थित सभी साहित्यकारों व संवाददाताओं ने हिंदी भाषा के महत्व तथा उपयोग के विषय में अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर एसडीएम नालागढ़ ने कहा कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 351 हमें हिंदी भाषा को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने रोजमर्रा जीवन में हिंदी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए तथा भावी पीढ़ी को भी हिंदी भाषा के प्रति जागरूक व प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित नालागढ़ साहित्य कला मंच के अध्यक्ष यादव किशोर गौतम के अलावा सेवानिवृत्त प्रोफेसर रणजोध सिंह, कृष्णा बंसल, हरिराम धीमान, जसविंदर सिंह, सुमति सिंघल, जीवन धीमान, विजय लक्ष्मी तथा खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ डा. अजय पाठक ने हिंदी भाषा के महत्व वारे विचार व्यक्त किए तथा कविता पाठ भी किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नालागढ़ विश्व मोहन देव चौहान, तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा, राष्ट्रीय राज मार्ग के भू-अधिग्रहण अधिकारी सुभाष सकलानी, प्रेस क्लब नालागढ़ के अध्यक्ष सतविंदर सैनी, मुख्य संरक्षक नुराता राम ठाकुर ने भी हिंदी दिवस तथा हिंदी भाषा के महत्व बारे अपने विचार रखे। इस अवसर पर सलीम कुरेशी, आरूणी पाठक, ललित वर्मा, सुरेंद्र सोनी, राज कश्यप तथा अनवर हुसैन सहित अन्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *