Sunday, May 5, 2024
उत्तराखंड

सेवा ही समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री का जन्मदिन-खिलेंद्र चौधरी

 

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही समर्पण दिवस के रूप में मनाएंगे। जगजीतपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता व जिला महामंत्री विकास तिवारी व आदेश के संचालन में संपन्न हुई कोर ग्रुप की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। जिसे पार्टी ने सेवा और समर्पण दिवस का नाम दिया है। पीएम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एक पखवाड़े तक चलने वाले कार्यक्रमों में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। स्वछता अभियान चलाए जाएंगे तथा रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। अस्पतालों और प्राथमिक विद्यालयों में फल वितरण जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास जैसे नारों के साथ कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और साढ़े 4 साल की उपलब्धियों को जनता के बीच में बताएं। तभी अबकी बार साठ पार का संकल्प पूरा होगा। बैठक में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, वालापुर विधायक सुरेश राठौर, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *