Saturday, May 4, 2024
उत्तराखंड

सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया

नई टिहरी

सफाई कर्मियों ने एक होटल में कार्यक्रम आयोजित कर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के डायरेक्टर जयपाल वाल्मीकि व राष्ट्रीय महर्षि वाल्मीकि सेना के पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर वाल्मिकी समाज ने अपनी मांगों को भी रखा। कोरोना काल में बेहतर काम करने के लिए सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सफाई कर्मचारी आयोग के डायरेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर वार्ता हुई है। पूरे प्रदेश में ठेकेदारी के माध्यम या कंपनियों के माध्यम से बहुत कम वेतन में सफाई कर्मियों से काम करवाया जा रहा है। 2022 विधानसभा के चुनाव में भाजपा की सरकार आने पर पूरे प्रदेश से ठेकेदारी प्रथा व आउटसोर्स कंपनियों को प्रदेश से बाहर करने का काम किया जायेगा। सीधी सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। 2014 में प्रदेश के सफाई कर्मचारियों का सामूहिक बीमा बंद पड़ा था, जिसे आयोग के माध्यम से पुन: शुरू किया गया है। कांग्रेस की सरकार ने स्थानीय निकायों का ढांचा बनाया था, जिसमें सफाई कर्मचारियों के पदों को मृत घोषित कर वन टाइम सेटेलमेंट किया था। आयोग ने मुख्यमंत्री से लिखित में निवेदन किया इसमें संशोधन करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सुनील कुमार वाल्मीकि, राकेश लवली, नंदू वाल्मीकि, धर्मवीर गहलोत, सुमित कांगड़ा, रिंकू वाल्मीकि, संजय कुमार, रोहित कुमार, राजन कुमार, आदित्य राजन आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *