Monday, April 29, 2024
उत्तर प्रदेश

सप्ताह में दो दिन चलेगी मोतीहारी एक्सप्रेस

लखनऊ।

रेल प्रशासन ने 04010/04009 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतीहारी-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल की आवृर्ति में वृद्वि कर इसे द्विसाप्ताहिक कर दिया गया है। फलस्वरूप 13 सितम्बर से 04010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतीहारी द्विसाप्ताहिक स्पेशल आनन्द विहार टर्मिनस से प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को चलेगी जबकि 14 सितम्बर से 04009 बापूधाम मोतीहारी-आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक स्पेशल बापूधाम मोतीहारी से प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को चलेगी। इन ट्रेनों का समय, मार्ग, ठहराव एवं रेक संरचना पूर्ववत रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *