Sunday, May 5, 2024
उत्तराखंड

कृषि मंत्री उनियाल ने अस्पताल जाकर दुर्घटना में घायल हुए 8बच्चों का हाल जाना

 

ऋषिकेश

नरेंद्र नगर ब्लॉक के दोगी पट्टी क्षेत्र में गूलर-पावकी देवी मार्ग से जुड़ी बांस काटल लिंक रोड पर स्कूली बच्चों को लेकर आ रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गया था। इसमें 12 स्कूली बच्चे घायल हो गए। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने मंगलवार को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती आठ बच्चों का यहां पहुंच कर हाल जाना।

उद्यान विभाग का सामान छोडक़र एक छोटा हाथी वाहन (यूके 07सीबी- 8121) बीते सोमवार को गूलर वापस लौट रहा था। इसी बीच राजकीय इंटर कॉलेज घेराधार के बच्चों की छुट्टी हो गई। कुछ बच्चे लिफ्ट मांग कर इस वाहन में सवार हो गए थे। टिपरी से आगे बांस काटल के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। पहाड़ी से टकराने के बाद वाहन सडक़ पर ही पलट गया।

इसमें मोनिका पुत्री प्यारेलाल, रिंकी पुंडीर पुत्री गजे सिंह, अंजली पुंडीर पुत्री भगवान सिंह, अनीष पुंडीर पुत्र मकान सिंह सभी निवासी भैरगिड, रेशमा कैंतुरा पुत्री दीवान सिंह, मनीषा कैंतुरा पुत्री किशन सिंह, सचिन पुत्र दीवान सिंह, गणेश पुत्र नरेंद्र सिंह, पार्वती पुत्री राजेंद्र सिंह, राधिका पुत्री जगमोहन सिंह, शीतल पुत्री रमेश सिंह, सुभाष पुत्र गजे सिंह कैंतुरा, अंजलि कैंतुरा पुत्री मोर सिंह सभी निवासी बांस काटल घायल हो गए थे।

दुर्घटना में वाहन चालक विजय शर्मा पुत्र प्रदुमन शर्मा निवासी चंद्रमणि नयागांव देहरादून को भी चोटें आई थी। सभी घायलों को 108 आपात सेवा के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया था। इनमें से आठ बच्चों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को कृषि मंत्री सुबोध उनियाल राजकीय चिकित्सालय पहुंचे और सभी घायल बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *