Saturday, May 4, 2024
उत्तराखंड

उत्तराखंड किसान कांग्रेस के महासचिव तथा प्रदेश प्रवक्ता राहुल चौधरी के पिता समाजसेवी चौधरी विजय पाल सिंह का निधन

हरिद्वार

उत्तराखंड किसान कांग्रेस के महासचिव तथा प्रदेश प्रवक्ता राहुल चौधरी के पिता समाजसेवी चौधरी विजय पाल सिंह का गुरुकुल कागडी स्थित आवास पर निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे तथा गुर्दे की पथरी सहित कुछ सामान्य बीमारियों के कारण कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कनखल श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र राजीव चौधरी ने दी। वे अपने पीछे पत्नी शकुंतला देवी सहित दो पुत्र एक पुत्री सभी विवाहित से भरा पूरा परिवार छोडक़र स्वर्ग धाम को प्रस्थान कर गए। चौधरी विजय पाल सिंह ने भारतीय सेना में अपनी सेवाओं का योगदान देते हुए 1962 एवं 1971 के चीन- पाकिस्तान युद्ध में दुश्मनों को शिकस्त दी। इसके बाद गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के दायित्व का भी निर्वाह किया। उन्नीस सौ अस्सी- नब्बे के दशक में उन्होंने लक्सर एवं रुडक़ी विधानसभा क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए संयुक्त रूप से चुनाव लड़ा तथा मंगलौर के गांव उदल हेड़ी में ग्राम प्रधान के रूप में आदर्श गांव का खिताब प्राप्त किया। ग्राम प्रधान के रूप में उन्होंने उस समय अपने संसाधनों से विकास कार्य करवाए जब राज्य सरकार की तरफ से विकास का कोई बजट नहीं मिलता था। 1990 से वर्ष 2000 तक उन्होंने भारतीय किसान यूनियन में सक्रिय रूप से भाग लेकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया तथा किसानों को उनके अधिकार दिलाएं। वर्ष 2000 के बाद से वे सीधे तौर पर समाज सेवा से जुडक़र कर गांव- देहात से लेकर शहर तक विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया। उनको अंतिम विदाई देने वालों में प्रमुख थे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति रूप किशोर शास्त्री, पूर्व पालिकाध्यक्ष तथा कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी, पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, कांग्रेस नेता राजवीर सिंह चौहान, किसान कांग्रेस के सुंदर सिंह मनवाल, अमन कुमार, रतन सिंह, वीरपाल सिंह, सिकंदर चौहान, डा.सुधीर कुमार तथा कबड्डी खिलाड़ी हिमांशु देशवाल सहित कांग्रेस, सपा एवं बसपा के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *