प्रद्युमन अग्रवाल बने प्रदेश व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष
हरिद्वार
प्रदेश व्यापार मण्डल की जिला कार्यकारिणी घोषित करते हुए पदाधिकारियों की घोषित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने प्रैस क्लब में जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में प्रद्युमन अग्रवाल जि़ला अध्यक्ष, विकास अग्रवाल महामंत्री, विकास अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष कामिल हसन तथा सुनील प्रजापति, पंकज सवन्नी, डा.फ़ैज़ान अली, अशोक गिरि गंगाशरण चन्देरिया, इमरान खान, चौधरी वीर सिंह,परवेज़ आलम, (मंगलोर), विशाल वर्मा जि़ला प्रवक्ता, मोहम्मद असलम कोषाध्यक्ष, मोहमद असलम (मंगलोर), अरविन्द सैनी सचिव, देशराज, अनुज मित्तल, आदेश कर्णवाल व शालू चौधरी बनाए गए हैं। संजीव चौधरी ने कहा की आज व्यापारियों के एक ऐसे मंच की ज़रूरत है जो बिना राजनीति के रंग में रंगे केवल व्यापारी हितो की बात करे व कोरोंना काल में टूटे हुए व्यापारी के हक़ की लड़ाई को मज़बूती से लड़ सके। उन्होंने कहा कि जहां अन्य व्यापार मण्डल नेताओं के रिमोट से संचालित होते हैं। वहीं प्रदेश व्यापार मण्डल लगातार व्यापारी हितों के लिए संघर्ष कर रहा है। संघर्ष की बदौलत प्रदेश व्यापार मण्डल प्रदेश का सबसे व्यापारिक संगठन बन चुका है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज का ऐलान कर नकद राहत उपलब्ध कराए। यदि जल्द आर्थिक पैकेज जारी नहीं किया गया तो प्रदेश भर में आंदोलन का विगुल बजाया जाएगा। नवनियुक्त जि़ला अध्यक्ष प्रदूमन अग्रवाल ने कहा की पूरे जिले के व्यापारियों की पीड़ा को लेकर आवाज बुलंद आवाज़ करेंगे और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन व सरकार के समक्ष जिस स्तर तक जाना पड़े या आन्दोलन करना पड़े पीछे नहीं हटेंगे। प्रैसवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति सुदीश सोतरिय, शहर अध्यक्ष ज्वालापुर सागर कुमार, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।