कार की टक्कर से फैक्ट्री कर्मी की मौत, चालक गिरफ्तार
हरिद्वार
हरिद्वार-रुडक़ी राजमार्ग पर एक कार ने बाइक सवार फैक्ट्री कर्मचारी को टक्कर मार दी। घायल कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कर्मचारी के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। लोकेश शर्मा (35) वर्ष पुत्र चंद्रमोहन शर्मा निवासी रोडवेज कॉलोनी महीपुरा सहारनपुर हाल बहादराबाद थाने के पास स्थित कंपनी से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहा था। हरिद्वार से आ रही कार ने पीछे से उसको टक्कर मार दी। इसमे लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहा उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि चंद्रमोहन शर्मा की शिकायत पर विक्की पुत्र प्यारेलाल निवासी देवीपुरा बुलन्दशहर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कार भी सीज कर दी है।