Monday, April 29, 2024
उत्तर प्रदेश

विधि विवि की डॉ. अलका का हुआ सम्मान

 

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति फेज एक और फेज दो में अलग अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिशन शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी दिशा में डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ की शिक्षक डॉ अलका सिंह को उच्च शिक्षा श्रेणी के अंतर्गत मिशन शक्ति के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय मिशन शक्ति पुरस्कार से नवाजा गया। डॉ अलका सिंह ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में अपने लेखन, भाषण और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों द्वारा व्यापक कार्य किया है। उनकी अंग्रेजी की पुस्तक कलर्स ऑफ ब्लड मासिक धर्म संबधी जागरूकता एवं नारी विषयक मुद्दों पर केन्द्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *