Thursday, May 2, 2024
Uncategorized

खेलों को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार कर रही बेहतर कार्य : अमित कुमार –

 

हरिद्वार

गाजियाबाद में आयोजित फस्र्ट नेशनल ई अशीहार कराटे चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड के खिलाडिय़ों ने सफलता का परचम लहराते हुए 8 गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल हासिल किए। चैंपियनशिप में 10 राज्यों के लगभग 200 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। अशीहार कराटे मिक्स मार्शल आट्र्स के उत्तराखंड चीफ ’अमित कुमार चौधरी’ ने बताया कि हरिद्वार उत्तराखंड से 12 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए खिलाडिय़ों ने 8 गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल हासिल किए। उन्होंने बताया कि ’दिवीशा सिंह 7 वर्ष आयु वर्ग में’, अभ्युदय सिंह 11 वर्ष आयु वर्ग में, मुस्कान उनबींद ने 15 वर्ष आयु वर्ग में, श्रेयशी भारद्वाज 9 वर्ष आयु वर्ग में, आरुषि पुंडीर 10 वर्ष आयु वर्ग में, हर्षित कुमार पाली 12 वर्ष आयु वर्ग में, आंशिक नेगी ने 8 वर्ष आयु वर्ग में, ऋषभ बिष्ट ने 10 वर्ष आयु वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा अभिमन्यु पाल ने 7 वर्ष आयु वर्ग में, दिव्यांश पाल ने 5 वर्ष आयु वर्ग, आदिल्य कुमार और अबिराज ने 12 वर्ष आयु वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर हरिद्वार और उत्तराखंड का मान बढ़ाया। अमित कुमार चौधरी ने हर्ष जताते हुए कहा कि अशीहारा कराटे खिलाडिय़ों को आत्मरक्षा का गुर सिखाता है। हरिद्वार के खिलाड़ी धर्मनगरी का मान बढा रहे हैं। राज्य एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ी परचम लहराने का काम कर रहे हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार बेहतर कार्य कर रही है। टोक्यों में खिलाडिय़ों के बेहतर प्रदर्शन पर खिलाडियों को पुरूस्कृत किया जाना खिलाडिय़ों के मनोबल को बढ़ाता है। अमित कुमार चौधरी ने कहा कि बालक बालिकाओं को अशीहारा कराटे में प्रशिक्षण लेना चाहिए। आत्मरक्षा जरूरी है। शरीर रोगों से मुक्त हो जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *