Friday, May 3, 2024
उत्तराखंड

हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया बनी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला एबेसडर

 

हरिद्वार

खेल एवं शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने रविवार को भारतीय हॉकी टीम की सदस्य वन्दना कटारिया के रोशनाबाद स्थित उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की तथा बधाई देते हुये पूरे परिवार को पुष्पगुछ भेंटकर एवं शॉल ओढ़ाकर समानित किया। इस दौरान खेल एवं शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला हॉकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर वंदना कटारिया को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शिक्षा विभाग की ब्राण्ड एबैसडर घोषित किया। ब्राण्ड एबेसडर बनाए जाने का प्रमाण पत्र भी उन्होंने वन्दना कटारिया की माता सौरण कटारिया को प्रदान किया। इस अवसर पर मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि सुश्री वन्दना कटारिया ने पूरे विश्व में देश व उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सुश्री वन्दना को आगे बढ़ाने में उनके परिजनों ने हर कदम पर जो सहयोग व योगदान दिया है, वह सराहनीय है। देश के अन्दर एक से एक उदीयमान खिलाड़ी हैं। वन्दना कटारिया ने अभाव के बीच संघर्ष करते हुये आज पूरे विश्व में देश, प्रदेश तथा अपना नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आसपास के बचे, जिन्होंने वन्दना को बचपन से देखा है, वे उनकी सफलता से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि इससे सीख लेकर उदीयमान खिलाडिय़ों को आगे बढऩा चाहिये ताकि यह पल उनके जीवन में भी आये। अरविन्द पाण्डे ने टोक्यो ओलपिक में वन्दना कटारिया, नीरज चोपड़ा आदि खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का उल्लेख करते हुये कहा कि खेल के क्षेत्र में इन बचों ने अछी शुरूआत की है तथा नये बचों के लिये रास्ता खोला है। उन्होंने उत्तराखण्ड खेल नीति का उल्लेख करते हुये कहा कि हमने बड़े मन से खेल नीति बनाई है। इस खेल नीति में हमने बचों को आकर्षित करने के लिये अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश आदि स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सरकारी सेवाओं में अवसर देने की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि बचों को खेल की ट्रेनिंग लेने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिये फण्ड की स्थापना करने की कोशिश भी कर रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने वन्दना कटारिया के परिजनों को बधाई दी तथा वन्दना के हॉकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं परिजनों द्वारा वन्दना कटारिया को आगे बढ़ाने में जो सहयोग प्रदान किया, उसकी प्रशंसा की। इस अवसर पर एडीएम के.के. मिश्रा, मुय शिक्षा अधिकारी डा.आनन्द भारद्वाज, मुय शिक्षा अधिकारी, सन्तोष कुमार चमोला, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल, सहायक क्रीड़ाधिकारी, सुश्री नेहा जोशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, सुनील सैनी मीडिया प्रभारी, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी सहित सबन्धित विभागों के अधिकारीगण तथा पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *