Thursday, May 2, 2024
उत्तराखंड

सडक़ के गड्ढे दे रहे दुघर्टनाओं को न्यौता : गुलजार

हरिद्वार

ज्वालापुर स्थित पुराना बकरा मार्केट की सडक़ निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। इस दौरान स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सीवर लाईन बिछाने के लिए छह माह पूर्व खोदी गयी सडक़ अब तक नहीं बनायी गयी। खुदी पड़ी सडक़ दुघर्टनाओं के न्यौता दे रही है। व्यापारी हाजी गुलजार अंसारी ने कहा कि सडक़ निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सीवर लाईन बिछाने के लिए सडक़ खोदी गयी थी। सडक़ पर गारा कीचड़, नुकीले पत्थर एवं सीवर के चैम्बर सडक़ से बाहर निकले हुए हैं। आए दिन वाहन दुघर्टनाएं हो रही हैं। बरसाती पानी भरा हुआ है। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सडक़ निर्माण कार्यदायी संस्था के अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। राजनीति की भेंट के कारण सडक़ निर्माण नहीं हो पा रहा है। अश्विनी मेहता ने कहा कि सडक़ निर्माण को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से गुहार लगायी गयी है। लेकिन छह महीने से सडक़ टूटी हुई है। सडक़ में गहरे गड्ढे बन गए है। सडक़ पर चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को भी अवगत कराया गया था। जनप्रतिनिधि भी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र सडक़ का निर्माण किया जाए। बरसात के कारण कभी भी बड़ी दुघर्टना सडक़ के गड्ढों के कारण हो सकती है। एजाज अंसारी व इसरार ने कहा कि व्यापार बिल्कुल चौपट हो गया है। सडक़ टूटी हुई है। लोग इस सडक़ से आना पसंद नहीं करते हैं। सडक़ का निर्माण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। रोष जताने वालों में इकरार, नजाकत, सिकंदर, तस्लीम, चौधरी गजेंद्र, वसीम आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *