Sunday, May 19, 2024
उत्तराखंड

शहीदी दिवस पर शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश

शहीद उधम सिंह के 81वें शहीदी दिवस पर उन्हें याद किया गया। बुल्लावाला के ग्रामीणों ने शहीद उधम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान के बारे में बताया। शनिवार को बुल्लावाला गांव के शहीद उधम सिंह पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहीद उधम सिंह के 81वें शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह ने कहा कि शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है, जो लोग शहीदों को याद रखते हैं, वह कभी गुलाम नहीं हो सकते। कहा कि शहीद कभी नहीं मरते, बल्कि वे देशवासियों की यादों में सदैव जिंदा रहते हैं। उनकी शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पंचायत राज संगठन के संयोजक मोहित उनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह घडिय़ाल, प्रताप सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार, मनोज कांबोज, नरेंद्र नेगी, रणजीत सिंह बॉबी, राजवीर खत्री, जगदीश कांबोज, विमल प्रकाश, मंगल सिंह, जरनैल सिंह, शिवप्रसाद सती, ईश्वर रौथान, श्याम सिंह खंडूरी, विजय कांबोज, मनीष कुमार, वेद प्रकाश कंडवाल, मोहम्मद अजीज, ओमप्रकाश कंबोज, राजेश कुमार, दिनेश कांबोज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *