Saturday, May 4, 2024
उत्तराखंड

महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

रुद्रपुर। नगर के वार्ड नं 10 स्थित नवयुग विद्या मंदिर विद्यालय में महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष पायल बजाज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वार्ड सभासद लीना झाम के नेतृत्व में कई महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थामा। शनिवार को कांग्रेस महिला जिलाध्यक्षा रीना कपूर ने पार्टी में सभी महिलाओं को सदस्य बनाकर कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के विषय में अवगत कराया। महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष बजाज की अध्यक्षता में वार्ड नंबर 10 की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महासचिव के पद पर फिरोज संगठन मंत्री के पद पर इंदु बाला व उषा राजपूत को वार्ड अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष रीना कपूर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। बैठक में पुष्पा, इंदु बाला, राजकुमारी, ममता, तारा बेगम, किरण पाल, नगमा, कंचन, शीतल, नेहा, गुलनाज, उषा, प्रज्ञा, पार्वती, माया रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *