Friday, April 26, 2024
उत्तराखंड

उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार कर पदाधिकारी नियुक्त किए

एकजुट होकर महिलाओं के हितों में कार्य करें पदाधिकारी: कामिनी सड़ाना
हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष कामिनी सड़ाना ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारी मनोनीत किए। प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा व गढ़वाल प्रभारी गुरदीप सिंह आनंद की संस्तुति पर नवगठित कार्यकारिणी में शालू अहूजा नगर अध्यक्ष, पल्लवी नगर महामंत्री, गीतांजलि कोषाध्यक्ष, कंचन तनेजा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रीति पांधी, नेहा मलिक, सोनिया बांगा जिला उपाध्यक्ष, अनीता शर्मा जिला कोषाध्यक्ष, सोनिया भाटिया, हीना दुआ नगर उपाध्यक्ष, गुंजन, सपना नगर मंत्री, दीप्ति आहूजा, विधि पुरी, अर्चना गुलाटी कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए। कामिनी सड़ाना ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी एकजुट होकर महिलाओं के हितों में कार्य करें। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा जरूरतमंदों की सेवा में योगदान देती चला आ रही है। निर्धन परिवारों के उत्थान में लगातार काम किया जा रहा है। संगठित होकर ही संगठन को मजबूती प्रदान की जा सकती है। जिला अध्यक्ष प्रमोद पांधी ने महिला पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी संगठन की शक्ति महिलाएं होती हैं। महिला सशक्तिकरण को लेकर सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। जिला महामंत्री राम अरोड़ा ने कहा कि महिला जिला अध्यक्ष कामिनी सड़ाना के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ अवश्य ही महासभा को ऊंचाईयों की ओर ले जाने का काम करेगा। महिलाओं के उत्थान में कार्य करते हुए महासभा के उत्थान में योगदान करें। सभी को महिला उत्पीडऩ के प्रति जागरूक रहना चाहिए। प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल खुराना, जिला चेयरमैन राज ओबरॉय, जिला संगठन मंत्री प्रवीण गाबा, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश खन्ना, युवा प्रदेश महामंत्री अक्षत कुमार कुमार, युवा जिला अध्यक्ष अक्षय मल्होत्रा, युवा जिला चेयरमैन रोहित सहगल, युवा जिला संगठन मंत्री चेतन कोचर, महिला प्रकोष्ठ की जिला महामंत्री मीनाक्षी छाबड़,ा महिला जिला प्रभारी मोनिका चुघ आदि ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *